Amazfit Active स्मार्टवॉच: भारत में लॉन्च, जानिए इसकी खासियतें और कीमत!

भारत में Amazfit Active स्मार्टवॉच का लॉन्च किया गया, जिसकी कीमत 12,999 रुपये है। यह स्मार्टवॉच Built–In Alexa और Navigation के साथ कई फिटनेस और Health फीचर्स दिए गए है।



हाइलाइट

  • Amazfit Active स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च हुई, जिसमें एक 1.75-Inch HD AMOLED डिस्प्ले और एक दर्जन हेल्थ फीचर्स शामिल हैं।
  • Amazfit Active स्मार्टवॉच में 120 एक्टिविटी ट्रैकर, बिल्ट-इन एलेक्सा, और नेविगेशन भी शामिल है।
  • इस स्मार्टवॉच की कीमत 12,999 रुपये है और इसे कंपनी की वेबसाइट और आधिकारिक ऑनलाइन रिटेलर्स पर उपलब्ध किया गया है।


Also Read: Asus ने लॉन्च किया अपना नया दमदार Chromebook CM14 Laptop जिसकी कीमत होगी सिर्फ 30 हजार रुपए।

मशहूर ब्रांड Amazfit ने अपनी स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड के लिए Amazfit Active स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। यह नया डिवाइस भारत में उपलब्ध है और इसमें एक बड़ा 1.75-Inch HD AMOLED डिस्प्ले और 120 एक्टिविटी ट्रैकर हैं। इसमें बिल्ट-इन एलेक्सा और नेविगेशन भी शामिल है।

Amazfit Active स्मार्टवॉच में एक 1.75" HD AMOLED डिस्प्ले है जो एक सुंदर स्टेनलेस-स्टील फ्रेम अटैच है, जो अपने हल्के डिजाइन के कारण परमानेंट आराम के साथ एक शानदार विजुअल एक्सपीरियंस करता है।

Amazfit के ऑफिशियल ब्रांड एंपावरमेंट पार्टनर्स, पीआर इनोवेशन के सीईओ सीपी खंडेलवाल ने कहा, “Amazfit Active स्मार्टवॉच का लॉन्च रोजमर्रा की जिंदगी में सीमलेस टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन के जरिए से ओवरऑल वेलबेइंग को बढ़ावा देने के Amazfit के मिशन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

                                                                                                                 (image credit: Amazfit)

Amazfit Active: Specifications And Features

- डिस्प्ले: यह स्मार्टवॉच एक बड़ी और चमकदार 1.75" (390x450 पिक्सल) HD AMOLED स्क्रीन है जो क्लियर पिक्चर और टेक्स्ट दिखाती है। इसमें 73 प्रतिशत स्क्रीन–टू –बॉडी रेशियो वाला कर्व्ड ग्लास पैनल और 2.5D टेंपर्ड ग्लास + एंटी – फिंगरप्रिंट कोटिंग है। यह चमकदार स्टेनलेस-स्टील फ्रेम से घिरा हुआ है, जो इसे स्टाइलिश बनाता है। सिक्योरिटी के हिसाब से यह 5ATM वाटर रेजिस्टेंस के साथ आता है।

- डिज़ाइन: यह स्मार्टवॉच लाईट वेट है, इसका 42.336x35.9x10.75एमएमओआर वजन सिर्फ 24 ग्राम है, इसलिए यह आपकी कलाई पर भारी नहीं लगेगी। यह एल्यूमिनियम मिश्र धातु और नरम सिलिकॉन जैसी उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री से बना है, जो स्थायित्व और आराम दोनों सुनिश्चित करता है।

- हैल्थ मॉनिटरिंग: यह स्मार्टवॉच पूरे दिन आपके हैल्थ पर नज़र रखता है। यह आपकी हार्ट रेट, ब्लड-ऑक्सीजन लेवल, स्ट्रेस के लेवल और आप रात में कितनी अच्छी नींद लेते हैं, इस पर भी नज़र रखता है।

- एक्सरसाइज ट्रैकिंग: यह रनिंग से लेकर योगा तक 120 से ज्यादा अलग प्रकार के एक्सरसाइज पर नजर रख सकता है। साथ ही, जब आप कुछ एक्टिविटीज कर रहे हों तो यह ऑटोमेटिकली पहचान सकता है, इसलिए आपको मैन्युअल रूप से ट्रैकिंग शुरू करने की जरूरत नहीं है।

- नेविगेशन: पांच सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम के साथ, घड़ी आपको अपना रास्ता सटीक रूप से ढूंढने में मदद कर सकती है, चाहे आप पैदल चल रहे हों, साइकिल चला रहे हों या लंबी पैदल यात्रा कर रहे हों।

- ज़ेप कोच: यह सुविधा आपके व्यक्तिगत फिटनेस कोच की तरह काम करती है। यह आपके फिटनेस स्तर और आप कितने थके हुए हैं, के आधार पर आपको अनुरूप वर्कआउट सलाह देने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग करता है।

- कनेक्टिविटी: आप ब्लूटूथ के माध्यम से सीधे घड़ी से कॉल कर और प्राप्त कर सकते हैं। यह आपको अपने फोन पर म्यूजिक को कंट्रोल करने की सुविधा भी देता है, ताकि आप वर्कआउट करते समय अपनी पसंदीदा म्यूजिक सुन सकें। इसमें बिल्ट–इन एलेक्सा और ऑनलाइन वॉइस असिस्टेंट भी है। इसमें 250 MB तक का म्यूजिक स्टोरेज दिया गया है। कॉल नोटिफिकेशन, कैलेंडर रिमाइंडर, सेडेंटरी रिमाइंडर, स्मार्टवॉच ऐप्स नोटिफिवेशन जैसी सुविधाएं है।

- अमेज़ॅन एलेक्सा बिल्ट-इन: घड़ी में अमेज़ॅन का स्मार्ट असिस्टेंट, एलेक्सा, बिल्ट-इन है। आप अपनी कलाई से इससे प्रश्न पूछ सकते हैं, रिमाइंडर सेट कर सकते हैं, मौसम की जांच कर सकते हैं।

सेंसर्स: बायोट्रैकर 3PPG बायोमेट्रिक सेंसर (सपोर्ट्स ब्लड ऑक्सीजन, 1 PD + 2 LEDs) एक्सीलरोमीटर सेंसर, 3–axis मोशन सेंसर, 4 सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम्स (GPS, GLONASS, Galileo, QZSS)


बैटरी: Amazfit Active main 300mAh बैटरी दी गई है, जो नॉर्मल उसे मैं 14 दिन तक का बैकअप देती है। बैटरी सेवर मोड ऑन करने पर 30 दिन का बैकअप और ज्यादा उसे करने पर 10 दिन का बैकअप देती है।
                                                                                                                         (image credit: Amazfit)


Amazfit Active: मूल्य और उपलब्धता

Amazfit Active स्मार्टवॉच की कीमत 12,999 रुपये है और इसे कंपनी की वेबसाइट, प्रमुख ऑनलाइन खुदरा विक्रेताओं और कुछ फिजिकल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments